※हमको तो 60 वर्षों के जीवनमें ये चार बातें सबके सार रूप में मिली हैं - 1. भगवान् के नामका जप 2. स्वरुपका ध्यान 3. सत्संग(सत्पुरुषोंका संग और सत्त्-शास्त्रोंका मनन) 4. सेवा ※ जो ईश्वर की शरण हो जाता है उसे जो कुछ हो उसीमें सदा प्रसन्न रहना चाहिये ※ क्रिया, कंठ, वाणी और हृदयमें 'गीता' धारण करनी चाहिये ※ परमात्मा की प्राप्तिके लिए सबसे बढ़िया औषधि है परमात्माके नामका जप और स्वरुपका ध्यान। जल्दी-से-जल्दी कल्याण करना हो तो एक क्षण भी परमात्माका जप-ध्यान नहीं छोड़ना चहिये। निरंतर जप-ध्यान होनेमें सहायक है -विश्वास। और विश्वास होनेके लिए सुगम उपाय है-सत्संग या ईश्वरसे रोकर प्रार्थना। वह सामर्थ्यवान है सब कुछ कर सकता है।

बुधवार, 7 दिसंबर 2011





संत-महिमा 


गत ब्लॉग से आगे ....

जड़ धन हमारी चाहके बदलेमें वैसी चाह नहीं कर सकता, परन्तु भगवान् तो, जो उनको चाहता है, उसको स्वयं चाहते  हैं, और यह  निश्चित सत्य है कि भगवान् कि चाह कभी निष्फल नहीं होती, वह अमोघ होती है! अतएव भगवान् की चाहसे बिना ही प्रयत्न किये भक्तिकी चाह अपने-आप पूर्ण हो जाती है! पर इतना स्मरण रखना चाहिये कि भक्तके चाहनेपर ही भगवान् उसे चाहते हैं ! यदि यह कहें कि भक्तके बिना चाहे भगवान् क्यों नहीं चाहते ? तो इसका उत्तर यह है कि भगवान् में वस्तुतः 'चाह' है ही नहीं, भक्तकि चाह्से ही उनमें चाह पैदा होती है! इसपर यह शंका है कि जब भक्तकी चाह्से भगवान् में चाह होकर भगवान् मिलते हैं तब  केवल भाग्व्त्कृपाकी प्रधानता कहाँ रही?  चाह भी तो एक प्रयत्न ही है ? इसपर उत्तर यह है कि भगवान् को प्राप्त करनेकी इच्छामात्रको प्रयत्न नहीं कहा जा सकता और यदि इसीको प्रयत्न मानें तो इतना प्रयत्न तो अवश्य ही करना पड़ता है ! परंतु ध्यान देकर देखनेसे मालूम होगा कि इच्छा करनेमात्रसे प्राप्त होनेवाले एक श्रीभगवान् ही हैं! दुनियामें लोग नाना प्रकारके पदार्थोंकी इच्छा करते हैं; परंतु इच्छा करनेसे ही उन्हें कुछ नहीं मिलता ! इच्छा हो, प्रारब्धका संयोग हो और फिर प्रयत्न हो तब भौतिक पदार्थ मिलता है! पर भगवान् के लिये तो इच्छा-मात्रसे ही काम हो जाता है ! इच्छा करनेपर जो प्रयत्न होता है वह प्रयत्न तो भगवान् स्वयं करा लेते हैं! साधक तो केवल निमित्तमात्र बनता है !