※हमको तो 60 वर्षों के जीवनमें ये चार बातें सबके सार रूप में मिली हैं - 1. भगवान् के नामका जप 2. स्वरुपका ध्यान 3. सत्संग(सत्पुरुषोंका संग और सत्त्-शास्त्रोंका मनन) 4. सेवा ※ जो ईश्वर की शरण हो जाता है उसे जो कुछ हो उसीमें सदा प्रसन्न रहना चाहिये ※ क्रिया, कंठ, वाणी और हृदयमें 'गीता' धारण करनी चाहिये ※ परमात्मा की प्राप्तिके लिए सबसे बढ़िया औषधि है परमात्माके नामका जप और स्वरुपका ध्यान। जल्दी-से-जल्दी कल्याण करना हो तो एक क्षण भी परमात्माका जप-ध्यान नहीं छोड़ना चहिये। निरंतर जप-ध्यान होनेमें सहायक है -विश्वास। और विश्वास होनेके लिए सुगम उपाय है-सत्संग या ईश्वरसे रोकर प्रार्थना। वह सामर्थ्यवान है सब कुछ कर सकता है।

रविवार, 10 मई 2020

अपने सिद्धांत में दृढ़ रहें

अपने सिद्धांत में दृढ़ रहें

 

अपना सिद्धान्त जो बनावे उसमें दृढ़ रहे। सिद्धान्त उद्देश्य बनता है। सिद्धान्त मूल है। उद्देश्य ढाल है। क्रिया में जप, ध्यान, स्वाध्याय एवं सत्संग हैं तथा भाव में श्रद्धा एवं निष्काम प्रेम। भगवान् को हर समय याद रखना यह सबसे मूल्यवान् बात है। काम, क्रोध, लोभ, व्यभिचार दुर्गुण हैं तथा नम्रता, प्रेम, सत्य भाषण आदि गुण हैं जप, ध्यान, सत्संग आदि करनेसे गुणों की वृद्धि होती है एवं दुर्गुणों का नाश होता है।

प्रश्न-ध्यान नहीं होता है, केवल जप से यह हो सकता है क्या?

उत्तर-केवल जप से हो सकता है। जप निष्काम होना चाहिये। श्रद्धा, प्रेम यदि साथ में हो तो और भी शीघ्र कार्य हो सकता है। ध्यान साथ में रहे तो बहुत शीघ्र हो सकता है।

मान-बड़ाई आदिका त्याग अपने यहाँ छोड़कर दूसरी जगह बहुत कम देखने में आता है। अपना सिद्धांत बना लेनेपर वैसे ही करना चाहिये। जैसे डॉक्टर की औषधि मैं नहीं लेता। यदि डॉक्टर कहे इसको लेने से शीघ्र लाभ होगा तो भी नहीं लेता। ऐलोपैथी औषधि लेने की अपेक्षा नहीं लेना उत्तम है।

मनुष्य में जितनी क्षमता है, वह उतना ही भगवान् के समीप है। बीमारी में यदि ज्ञानी स्वस्थ हो रहा है तो उसे हर्ष नहीं है, यदि रोग बढ़ता है तो उसको शोक नहीं होता। वह दोनों अवस्थाओं में समान रहता है।

दूसरों के दोष न देखने चाहिये, न कहने चाहिये, न सुनने चाहिये। ऐसा करने से उसके पाप का हिसाब उसको ही भोगना पड़ेगा। इसमें तीन दोष आते हैं। उन दोषों के संस्कार मन में जम जाते हैं। जब वैसा वातावरण आता है तो वे संस्कार जाग्रत् होकर आपको उन बातों की याद आती है, जिससे उसका पतन होता है। उसके मन, बुद्धि, इन्द्रियाँ अशुद्ध हो जाते हैं।

गीता के एक श्लोक के अनुसार भी जीवन बना ले, उसी समय भगवान् मिल जायँ। यह जो संसार आपको दीखता है, उसकी जगह भगवान् दीखने लग जाए । उसी समय भगवत्-प्राप्ति है

 

बहूनां जन्मनामन्ते ज्ञानवान्मां प्रपद्यते।

वासुदेवः सर्वमिति स महात्मा सुदुर्लभः॥

(गीता ७ । १९)

बहुत जन्मों के अन्त के जन्म में  तत्त्व ज्ञान को प्राप्त पुरुष, सब कुछ वासुदेव ही है-इस प्रकार मुझे भजता है, वह महात्मा अत्यंत दुर्लभ है

भगवान् से बढ़कर और कोई चीज नहीं है, इतनी बात मान लेनेपर बेड़ा पार है। इसकी पहचान क्या है?

यो मामेवमसम्मूढो जानाति पुरुषोत्तमम्।

स सर्वविद्धजति मां सर्वभावेन भारत॥

(गीता १५ । १९)

हे भारत ! जो ज्ञानी पुरुष मुझको इस प्रकार तत्व से पुरुषोत्तम जानता है, वह सर्वज्ञ पुरुष सब प्रकारसे से निरंतर मुझ वासुदेव परमेश्वर को ही भजता है।

 

यस्य नाहंकृतो भावो बुद्धिर्यस्य न लिप्यते।

हत्वापि स इमाँल्लोकान्न हन्ति न निबध्यते॥

(गीता १८। १७)

जिस पुरुष के अंतःकरण में 'मैं कर्ता हूँ' ऐसा भाव नहीं है तथा जिसकी बुद्धि सांसारिक पदार्थों में और कर्म में लिपायमान नहीं होती, वह पुरुष इन सब लोकों को मारकर भी वास्तव में न तो मारता है और न पाप से बँधता है।

स्त्री, पुत्र, धन, मान, बड़ाई, प्रतिष्ठा की यदि मनमें इच्छा है तो वह अव्यभिचारिणी भक्ति नहीं है। भगवान् केवल भगवान् के ही मिलने की तीव्र इच्छा होनेसे मिलते हैं।

 

संसार के पदार्थ इच्छा करनेसे नहीं मिलते। केवल भगवान् ही ऐसे हैं जो इच्छा करनेसे मिलते हैं। तीव्र इच्छा हो जाय तो अन्य किसी साधन की आवश्यकता नहीं है।

भगवान् के सिवाय यदि दूसरों को भजे तो भगवान् को सबसे उत्तम कहाँ माना।

यदि आप मुझे सबसे बढ़कर महात्मा मानें तो फिर आपको दूसरे महात्मा की आवश्यकता नहीं है। यदि दूसरे महात्मा की आवश्यकता है तो आपने मुझे सबसे ऊँचा महात्मा कहाँ माना। अत: जो पूरा लाभ होनेवाला है, वह नहीं होगा, क्योंकि आपकी भावना पूरी नहीं है।

 

-परम श्रद्धेय श्रीजयदयालजी गोयन्दका -सेठजी 

पुस्तक- भगवत्प्राप्ति की अमूल्य बातें, कोड-2027, गीताप्रेस गोरखपुर 

सोमवार, 4 मई 2020

भगवान् के प्रेम और रहस्य की बातें 2 गीता का प्रचार


गीता का प्रचार

गीता का प्रचार प्रथम तो गीता का प्रचार अपनी आत्मा में करना चाहिए। पहले सिपाही बनकर सीखेंगे, तभी तो कमाण्डर बनकर सिखलावेंगे। आप जितनी मदद चाहें उतनी मिल सकती है। एक ही व्यक्ति स्वामी शंकराचार्य ने कितना प्रचार किया, भगवान की शक्ति थी। भगवान ने यह कहीं नहीं कहा कि शंकराचार्य से बढ़कर कोई नहीं होगा, किन्तु गीता का प्रचार करने वाले के लिये कहा है।  हरेक प्रकारसे गीता का प्रचार करना चाहिए। भगवान की भक्ति के सभी अधिकारी हैं। गीता बालक, युवा, वृद्ध, सभी के लिये है।  मां हि पार्थ व्यपाश्रित्य येऽपि स्युः पापयोनयः। स्त्रियो वैश्यास्तथा शूद्रास्तेऽपि यान्ति परां गतिम्॥ किं पुनर्ब्राह्मणाः पुण्या भक्ता राजर्षयस्तथा। अनित्यमसुखं लोकमिमं प्राप्य भजस्व माम्॥ (गीता ९। ३२-३३)  हे अर्जुन ! स्त्री, वैश्य, शूद्र तथा पापयोनि-चाण्डाल आदि जो कोई भी हों, वे भी मेरी शरण होकर प्रकृति को ही प्राप्त होते हैं। फिर इसमें तो कहना ही क्या है, जो पुण्यशील ब्राह्मण तथा राजर्षि भक्तजन मेरी शरण होकर परम गति को प्राप्त होते हैं। इसलिये तू सुख रहित और क्षणभंगुर इस मनुष्य शरीर को प्राप्त होकर निरन्तर मेरा ही भजन कर।  जातिसे नीच या आचरणसे नीच, कोई भी हो, भगवान की कृपासे सबका उद्धार हो सकता है।   अपि चेत्सुदुराचारो भजते मामनन्यभाक्। साधुरेव स मन्तव्यः सम्यग्व्यवसितो हि सः॥ क्षिप्रं भवति धर्मात्मा शश्वच्छान्तिं निगच्छति। कौन्तेय प्रति जानीहि न मे भक्तः प्रणश्यति॥ (गीता ९। ३०-३१)  यदि कोई अतिशय दुराचारी भी अनन्य भाव से मेरा भक्त होकर मुझको भजता है तो वह साधु ही मानने योग्य है; क्योंकि वह यथार्थ निश्चय वाला है। अर्थात् उसने भलीभाँति निश्चय कर लिया है कि परमेश्वर के भजन के समान अन्य कुछ भी नहीं है। वह शीघ्र ही धर्मात्मा हो जाता है और सदा रहने वाली परम शान्ति को प्राप्त होता है। हे अर्जुन ! तू निश्चय पूर्वक सत्य जान कि मेरा भक्त नष्ट नहीं होता।  सार यही है कि भगवान काम के लिये कटिबद्ध होकर लग जाना चाहिये। स्वधर्मे निधनं श्रेयः अपने धर्मपालन में मरना भी पड़े तो कल्याण ही है। बन्दरों ने भगवान का काम किया-उनमें क्या बुद्धि थी। गीताका प्रचार भगवान का ही काम है, कोई भी निमित्त बन जाय। जितने निमित्त बने, उससे कितना अधिक प्रचार हो रहा है। मान-बड़ाई, प्रतिष्ठा को ठोकर मारकर काम करो, फिर देखो भगवान पीछे-पीछे फिरते हैं। सारा काम भगवान् स्वयं ही करते हैं। तैयार होकर करो, डरो मत। विश्वास करो-लुटिया डुबाने वाला कोई नहीं है। - परम श्रद्धेय ब्रह्मलीन श्रीजयदयाल जी गोयन्दका -सेठजी  पुस्तक- भगवत्प्राप्ति की अमूल्य बातें , कोड-2027, गीताप्रेस गोरखपुर Gita Tavvta Vivechani Shri Jaydayal Goyankda sethji, Gitapress Gorakhpur

प्रथम तो गीता का प्रचार अपनी आत्मा में करना चाहिए। पहले सिपाही बनकर सीखेंगे, तभी तो कमाण्डर बनकर सिखलावेंगे। आप जितनी मदद चाहें उतनी मिल सकती है। एक ही व्यक्ति स्वामी शंकराचार्य ने कितना प्रचार किया, भगवान की शक्ति थी। भगवान ने यह कहीं नहीं कहा कि शंकराचार्य से बढ़कर कोई नहीं होगा, किन्तु गीता का प्रचार करने वाले के लिये कहा है।
हरेक प्रकारसे गीता का प्रचार करना चाहिए। भगवान की भक्ति के सभी अधिकारी हैं। गीता बालक, युवा, वृद्ध, सभी के लिये है।

मां हि पार्थ व्यपाश्रित्य येऽपि स्युः पापयोनयः।
स्त्रियो वैश्यास्तथा शूद्रास्तेऽपि यान्ति परां गतिम्॥
किं पुनर्ब्राह्मणाः पुण्या भक्ता राजर्षयस्तथा।
अनित्यमसुखं लोकमिमं प्राप्य भजस्व माम्॥
(गीता ९। ३२-३३)
हे अर्जुन ! स्त्री, वैश्य, शूद्र तथा पापयोनि-चाण्डाल आदि जो कोई भी हों, वे भी मेरी शरण होकर परमगति को ही प्राप्त होते हैं। फिर इसमें तो कहना ही क्या है, जो पुण्यशील ब्राह्मण तथा राजर्षि भक्तजन मेरी शरण होकर परम गति को प्राप्त होते हैं। इसलिये तू सुख रहित और क्षणभंगुर इस मनुष्य शरीर को प्राप्त होकर निरन्तर मेरा ही भजन कर।
जातिसे नीच या आचरणसे नीच, कोई भी हो, भगवान की कृपासे सबका उद्धार हो सकता है।

अपि चेत्सुदुराचारो भजते मामनन्यभाक्।
साधुरेव स मन्तव्यः सम्यग्व्यवसितो हि सः॥
क्षिप्रं भवति धर्मात्मा शश्वच्छान्तिं निगच्छति।
कौन्तेय प्रति जानीहि न मे भक्तः प्रणश्यति॥
(गीता ९। ३०-३१)
यदि कोई अतिशय दुराचारी भी अनन्य भाव से मेरा भक्त होकर मुझको भजता है तो वह साधु ही मानने योग्य है; क्योंकि वह यथार्थ निश्चय वाला है। अर्थात् उसने भलीभाँति निश्चय कर लिया है कि परमेश्वर के भजन के समान अन्य कुछ भी नहीं है। वह शीघ्र ही धर्मात्मा हो जाता है और सदा रहने वाली परम शान्ति को प्राप्त होता है। हे अर्जुन ! तू निश्चय पूर्वक सत्य जान कि मेरा भक्त नष्ट नहीं होता।
सार यही है कि भगवान काम के लिये कटिबद्ध होकर लग जाना चाहिये। स्वधर्मे निधनं श्रेयः अपने धर्मपालन में मरना भी पड़े तो कल्याण ही है। बन्दरों ने भगवान का काम किया-उनमें क्या बुद्धि थी। गीताका प्रचार भगवान का ही काम है, कोई भी निमित्त बन जाय। जितने निमित्त बने, उससे कितना अधिक प्रचार हो रहा है। मान-बड़ाई, प्रतिष्ठा को ठोकर मारकर काम करो, फिर देखो भगवान पीछे-पीछे फिरते हैं। सारा काम भगवान् स्वयं ही करते हैं। तैयार होकर करो, डरो मत। विश्वास करो-लुटिया डुबाने वाला कोई नहीं है।
    
      - परम श्रद्धेय ब्रह्मलीन श्रीजयदयाल जी गोयन्दका -सेठजी 
      पुस्तक- भगवत्प्राप्ति की अमूल्य बातें , कोड-2027, गीताप्रेस गोरखपुर